
भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में बसों के किराए की नई अधिकतम दरें अधिसूचित कर दी हैं। जारी राजपत्र के अनुसार अब सामान्य बसों का मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम टिकट किराया ₹10 होगा। नई दरें अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।
विभिन्न श्रेणियों की बसों का नया अधिकतम किराया
राजपत्र के अनुसार विभिन्न श्रेणियों की बसों में सामान्य किराए के मुकाबले अधिकतम वृद्धि इस प्रकार होगी:
- रात्रि बस सेवा: सामान्य किराए से 10% अधिक
- डीलक्स बस (नॉन एसी): 25% अधिक
- स्लीपर बस: 40% अधिक
- डीलक्स बस (एसी): 50% अधिक
- सुपर लग्जरी कोच (एसी): 75% अधिक
इन सेवाओं पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर अलग से नाइट चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
नई किराया व्यवस्था का उद्देश्य राज्य में बस संचालन की लागत और परिवहन व्यवस्था के अनुरूप अधिकतम किराया निर्धारित करना है।
यह भी पढ़े: प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन: एनएसयूआई
- madhya-pradesh-new-bus-fare-rates-notified-minimum-ticket-rs10












