महराजगंज में गैस सिलेंडर रिसाव से बड़ा हादसा, खाना बनाते समय लगी आग में चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

महराजगंज/मोहम्मद आलम की रिपोर्ट: फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेवा बुजुर्ग गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर में रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

ब्रांणवाणी को मिली जानकारी के अनुसार महदेवा बुजुर्ग गांव में घर के अंदर गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में शाहजहां उम्र 19 वर्ष, नाजिया खातून उम्र 21 वर्ष, सना खातून उम्र 6 वर्ष तथा नूर हसन उम्र 5 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

घटना के बाद गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं।

ये भी पढ़े – नेपाल से भारत लाई जा रही 98 बोरी कद्दू बीज और पावर ट्रैक्टर बरामद, ठूठीबारी में एक तस्कर गिरफ्तार

  • maharajganj-farenda-gas-cylinder-fire-four-burnt-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना