महराजगंज में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का प्रयास, 6 बदमाशों ने घेरकर हमला; लाखों के जेवरात लेकर फरार

महराजगंज: जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी पर फिल्मी अंदाज में हमला किया गया। बाइक सवार 6 बदमाशों ने गमछा बांधकर व्यवसायी को घेर लिया और बियर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने सोने-चांदी से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया।

जब बदमाश बैग छीनने में असफल रहे, तो उन्होंने व्यवसायी की बाइक लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक की डिग्गी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी आरोपी लेकर भाग निकले। घटना के बाद घायल व्यवसायी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े – महराजगंज: सिसवा विधानसभा में जनगणना को लेकर बैठक, लोगों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान

  • maharajganj-gold-businessman-loot-attempt-purandarapur-attack-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना