महराजगंज में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, हालत नाजुक

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद के दौरान सरेआम गोलियां चलीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा चौकी अंतर्गत बिशुनपुर अदरौना ग्राम सभा में हुई इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक के पैर में तो दूसरे के कंधे पर गोली लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस खूनी संघर्ष के पीछे की पुरानी रंजिश और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का प्रयास, 6 बदमाशों ने घेरकर हमला; लाखों के जेवरात लेकर फरार

  • maharajganj-firing-old-rivalry-bishunpur-adrauna-brd-medical-college-refer
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना