
ब्रांडवाणी डेस्क/कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की, लेकिन TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने इसे कड़ा विरोध करार दिया। उन्होंने कहा, “भाजपा ने हर बंगाली को अपराधी घोषित कर दिया है। पहले हमारी बेइज्जती, फिर वंचित, फिर अपराधी और आखिर में परेशान.”
महुआ ने ED के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कुल 6,000 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 98% विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं, लेकिन केवल 25 लोगों को दोषी ठहराया गया, यानी सिर्फ 0.42%। उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है.
ये भी पढ़े – पश्चिम बंगाल: बीरभूम में TMC रैली के दौरान मंच पर आग, बड़ा हादसा टला
- mahua-moitra-criticizes-amit-shah-chargesheet-bjp-bengali-criminalization









