मैहर में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने छात्रों के साथ किया विशेष भोज, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत हुआ आयोजन

मैहर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत शासकीय बालक हाई स्कूल, मैहर में विशेष भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी शामिल हुईं और उन्होंने विद्यालय के छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया।

छात्रों के साथ बैठकर किया भोजन

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके साथ विशेष भोज में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। कलेक्टर ने विद्यालय के स्टाफ को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विधायक और एसपी भी रहे मौजूद

विशेष भोज कार्यक्रम में विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष भोज ने विद्यार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आत्मीयता का वातावरण बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से सामूहिक सहभागिता, समानता और विद्यार्थियों के प्रति अपनत्व का संदेश भी दिया गया।

ये भी पढ़े – स्वतंत्रता दिवस पर मैहर में IIT-JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों को मिलेंगी निशुल्क पुस्तकें, कलेक्टर करेंगी वितरण

 

  • maihar-collector-bidisha-mukherjee-special-feast-students-pradhan-mantri-poshan-yojana
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप