मैहर में आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, गणेश विसर्जन के लिए 4 स्थल तय; सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

मैहर: आगामी मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी एवं गणेश विसर्जन पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह ने की।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था और विसर्जन स्थलों पर आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।

गणेश विसर्जन के लिए 4 स्थल निर्धारित

गणेश उत्सव के दौरान विसर्जन व्यवस्था को लेकर मैहर में चार निर्धारित विसर्जन स्थल तय किए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। विसर्जन स्थलों पर गोताखोर, एम्बुलेंस, चिकित्सकीय दल और क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जुलूस और डीजे को लेकर सख्त निर्देश

बैठक में लाउडस्पीकर और डीजे के संचालन के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र, धारदार हथियार एवं आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस एवं प्रशासन को आयोजन स्थलों और जुलूस मार्गों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आयोजन समितियों से कहा कि सभी पर्व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाए जाएं। उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने भी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की तथा आयोजन समितियों से प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डॉ. आरती सिंह, श्री एस.पी. मिश्रा, सीएसपी श्री महेंद्र सिंह, एसडीओपी श्रीमती ख्याति मिश्रा सहित धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  मैहर-सरलानगर सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन; 70 फीट चौड़ीकरण समेत छह मांगें

 

  • maihar-district-peace-committee-meeting-upcoming-festivals-ganesh-visarjan-four-sites
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    वीडियोकॉन समूह के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को बैंकरप्ट…

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार