
मैहर: विधानसभा में रविवार को विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी जी ने मण्डल बेरमा और अमदरा मण्डल के अंतर्गत ग्राम भरौली, महेंदर, सभागंज, सुहोला और अन्य गाँवों में ‘गाँव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने ग्रामवासियों और लाभार्थी परिवारों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
‘गाँव चलो बस्ती चलो’ अभियान कार्यक्रम के दौरान विधायक चतुर्वेदी ने ग्राम के बुजुर्गजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। यह पहल न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है, बल्कि ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संवाद और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
ये भी पढ़े – मैहर के प्राचीन ‘मनोकामनेश्वर महादेव’ मंदिर पर ताला: भक्तों का आक्रोश और प्रशासन की चुप्पी
- maihar-assembly-gaon-chalo-basti-campaign-srikant-chaturvedi-presence










