मां शारदा लोक के भूमिपूजन को लेकर मैहर तैयार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन का इंतजार

मैहर: मां शारदा की नगरी मैहर में मां शारदा लोक के भूमिपूजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर मैहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मां शारदा का दरबार भव्य और दिव्य स्वरूप में विकसित हो, यह पूरे मैहर की इच्छा है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि मां शारदा लोक की घोषणा किसने की और आज इसका भूमिपूजन कौन करने आ रहा है।

लोगों का कहना है कि उनकी इच्छा थी कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मां शारदा लोक की घोषणा करें और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके भूमिपूजन का शुभारंभ कर रहे हैं। इसे लोग मां शारदा की इच्छा और आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे हैं। मैहरवासियों का मानना है कि मां शारदा लोक के निर्माण से मैहर की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी। इसके साथ ही मैहर को देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मैहर की आय में भी वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलने की संभावना है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कल का दिन मैहर के इतिहास का स्वर्णिम काल होगा। यह दिन जिले के इतिहास में दर्ज होगा कि मां सरस्वती की नगरी मैहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां शारदा लोक के निर्माण का भूमिपूजन किया। लोगों का कहना है कि यह ऐसा ऐतिहासिक अवसर है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी। मैहरवासियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मैहर की आस्था, पहचान और भविष्य से जुड़ा अवसर है। ऐसे में प्रत्येक मैहरवासी को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहिए।

लोगों के बीच उत्साह इस कदर है कि उनका कहना है कि आने वाले समय में जब उनके नाती-पोते उनसे पूछेंगे कि मां शारदा धाम को शारदा लोक के रूप में विकसित करने का भूमिपूजन कब हुआ था, तो वे गर्व से बता सकें कि वे उस ऐतिहासिक अवसर पर स्वयं मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन और भूमिपूजन को लेकर पूरे मैहर में उत्साह और स्वागत की तैयारियां देखने को मिल रही हैं।ये भी पढ़े –  कलेक्टर मृणाल मीना ने निकायों की समीक्षा की, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

ये भी पढ़े – मैहर: तस्वीरें बोलती हैं; मैहर में नई राजनीति के आगाज की चर्चा

 

 

  • maihar-ready-for-maa-sharda-lok-bhumi-pujan-cm-mohan-yadav-visit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी