मैहर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची

मैहर।देवेश शर्मा| मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजना जैन ने की। इसमें निर्वाचन अधिकारियों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और नगरपालिका पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर दी जानकारी

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और सूची के प्रकाशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है।

राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची

बैठक के दौरान नगरीय क्षेत्र की अद्यतन मतदाता सूची की प्रतियां मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे सूची का परीक्षण कर आवश्यक सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकें।

निर्धारित समय-सीमा में पूरा होगा पुनरीक्षण कार्य

अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तय समय-सीमा में पूरा किया जा रहा है, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

 
 
  • maihar-voter-list-revision-standing-committee-meeting-held-at-collectorate
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना