मैहर में एमएमटी हॉस्पिटल की जांच के आदेश, बिना अनुमति संचालन की शिकायत पर चार सदस्यीय टीम गठित

मैहर।देवेश शर्मा| राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित एम.एम.टी. हॉस्पिटल के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं। शिकायतों में अस्पताल के आवश्यक सुरक्षा मानकों और अनिवार्य अनुमतियों के बिना संचालन का आरोप लगाया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिदिशा मुखर्जी ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।

इन बिंदुओं की होगी जांच

प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में व्यवसायिक भवन अनुज्ञा, फायर सेफ्टी व्यवस्था, समुचित पार्किंग और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के अभाव की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जांच दल इन सभी बिंदुओं का स्थल पर निरीक्षण करेगा।

चार सदस्यीय जांच दल का गठन

कलेक्टर द्वारा गठित समिति में निम्न अधिकारी शामिल हैं:

  • अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दिव्या पटेल
  • तहसीलदार जितेंद्र कुमार पटेल
  • प्रभारी सिविल अस्पताल डॉ. आर.एन. पाण्डेय
  • मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रिंस अग्रवाल

तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

कलेक्टर ने जांच दल को निर्देश दिए हैं कि वह स्थल निरीक्षण कर सभी तथ्यों की जांच करे और तीन दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 
 

 

  • maihar-mmt-hospital-under-investigation-over-alleged-permission-and-safety-violations
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना