137वीं ‘मन की बात’ में PM मोदी का विकसित भारत मंत्र: नशामुक्ति, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर जोर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए जनभागीदारी से ‘विकसित भारत’ के निर्माण का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर बदलाव ला रहे आम नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान को एक जनांदोलन बनाने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन (वोकल फॉर लोकल) देने और युवाओं को नवाचार व अनुसंधान से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

इतिहास और तकनीक का अनूठा संगम

प्रधानमंत्री ने मुंबई के युवा कृष्णा शेषाद्री की सराहना की, जिन्होंने भारतीय इतिहास को आसान और रोचक बनाने के लिए ‘भारत राज्य’ नामक वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट के माध्यम से किसी भी कालखंड का चयन कर यह जाना जा सकता है कि उस समय भारत के किस भूभाग पर किस राजवंश का शासन था। पीएम मोदी ने कृष्णा द्वारा चोल, पल्लव, कर्कोट और अहोम जैसे साम्राज्यों के साथ-साथ राजराज चोल, राजेंद्र चोल, हेमू और त्रिभुवन महादेवी जैसी ऐतिहासिक हस्तियों के योगदान को सामने लाने के प्रयासों को सराहा।

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान

नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नशे की लत का असर केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, विद्यार्थियों, कंटेंट क्रिएटर्स और थिएटर ग्रुप्स से नशे के खिलाफ प्रभावी स्लोगन, गीत, लघु नाटक और अन्य रचनात्मक सामग्री तैयार करने की अपील की, ताकि इस अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।

ये भी पढ़े –  ताशकंद: जिस धरती पर शास्त्री जी ने ली अंतिम सांस, वहीं पीएम मोदी ने किया उन्हें नमन

देशभक्ति का वातावरण और ‘सूर्यपथ तिरंगा’

अगस्त माह में देश भर में दिखे देशभक्ति के माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जताई, जिसके तहत 8 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। उन्होंने ‘सूर्यपथ तिरंगा’ का उल्लेख करते हुए बताया कि फिजी के सुवा से शुरू होकर भारतीय राष्ट्रध्वज एशिया, अफ्रीका और यूरोप होते हुए अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक फहराया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भी विशेष उल्लेख किया।

पीएम स्वनिधि योजना से महिला सशक्तिकरण

पीएम मोदी ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के जीवन में बदलाव ला रही ‘पीएम स्वनिधि योजना’ का जिक्र करते हुए बताया कि इसके लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और लगभग 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपने व्यवसाय का विस्तार कर रही हैं। पूजा सामग्री का छोटा स्टॉल लगाने वाली गाजियाबाद की बबीता ने योजना से मिले ऋण के बाद अपने स्टॉल को एक पक्की दुकान में तब्दील कर लिया। वही बेंगलुरु की इडली-डोसा बेचने वाली टी.एस. निन्गम्मा  ने स्वनिधि योजना की मदद से अपना ठेला अपग्रेड किया, थोक में सामग्री खरीदकर मेन्यू बढ़ाया और अपनी आय बढ़ाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई।

युवाओं और श्रद्धालुओं की स्वच्छता पहल

यूपी पटवाई/रामपुर के युवा आकाश और रोहन द्वारा शुरू की गई ‘क्लीन-अप पटवाई’ टीम ने अब तक चार गंगा घाटों की सफाई की है, एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटाया है तथा कई तालाबों व सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाया है। यात्रा के दौरान 400 मीट्रिक टन से अधिक कचरे का प्रसंस्करण किया गया। 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया और घोड़ों-खच्चरों के गोबर से तैयार बायोगैस से ‘स्वच्छ ज्योत’ प्रज्ज्वलित की गई।

कृषि और पर्यावरण में नवाचार

नागालैंड की वेसालु पुरो: फेक जिले की वेसालु ने कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेकर एक चौथाई एकड़ भूमि पर ग्लैडियोलस के फूलों की खेती शुरू की। आज उनके उगाए फूल नागालैंड से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक सप्लाई हो रहे हैं।

देबरीगढ़ (ओडिशा) की मैथिली भुए: जंगल से लकड़ी एकत्र करने वाली मैथिली देबरीगढ़ इको-टूरिज्म से जुड़ीं। उनसे प्रेरित होकर 60 से अधिक महिलाएं अब वन्यजीव सुरक्षा, घास के मैदानों के विकास और इको-टूरिज्म के जरिए आजीविका कमाते हुए जंगल संरक्षण में जुटी हैं।

एवोकाडो की खेती: आंध्र प्रदेश के कडपा के वरदराज (4 टन उत्पादन), तमिलनाडु के कोडाइकनाल के चंद्रशेखरन और कर्नाटक के चिक्कमगलुरु के कॉफी बागान मालिकों ने पारंपरिक खेती से इतर एवोकाडो की खेती अपनाकर अपनी आय में ऐतिहासिक वृद्धि की है।

विज्ञान और अंतरिक्ष में बेटियों का परचम: मिशन शक्ति SAT

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी की सराहना करते हुए ‘मिशन शक्तिSAT’ की जानकारी दी। इस मिशन के माध्यम से 108 देशों की 12,000 छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक सीखने का मौका मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से इसके दूसरे चरण की शुरुआत हुई है, जिसके तहत छात्राओं द्वारा तैयार एक सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में भेजने की योजना है।

महानायक उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की आगामी जन्म-शताब्दी का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने उनके बहुमुखी अभिनय और संघर्षमय जीवन को याद किया। उन्होंने सत्यजीत रे की प्रसिद्ध फिल्म ‘नायक’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तम कुमार का जीवन कभी हार न मानने की प्रेरणा देता है।

त्योहारों पर ‘वोकल फॉर Local’ का संकल्प

आगामी जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा जैसे त्योहारों का संदर्भ देते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ का अर्थ केवल मिट्टी के दीये खरीदना नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में भारत में बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देना है। उन्होंने अंत में नागरिकों से अपने आसपास हो रहे सकारात्मक बदलावों और छोटे प्रयासों को ‘मन की बात’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा करने की अपील की।

ये भी पढ़े –  PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों की मित्रता का सम्मान

 

  • mann-ki-baat-pm-modi-viksit-bharat-nasha-mukti-swachhta-women-empowerment
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना