मुरैना पुलिस में 6 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक, एसपी ने लगाए दूसरा स्टार

मुरैना। मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पुलिस बल के छह सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (SI) बनाया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भा.पु.से.) ने विभागीय परंपरा के तहत नवपदोन्नत अधिकारियों को दूसरा स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं।

इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने अधिकारियों में रामकुमार वर्मा, केशव रमन, मुन्नालाल गौड़, आर.डी. इंदौरिया, भूपेन्द्र राणा और होतम सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी नवपदोन्नत उप निरीक्षकों को बधाई दी।

एसपी ने बेहतर पुलिस सेवा का दिया संदेश

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा कि पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को मजबूत करेंगे तथा अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन को ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ बेहतर पुलिस सेवाएं देने का आह्वान किया।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकान्त शुक्ला सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवपदोन्नत उप निरीक्षकों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

 
  • morena-police-six-asi-promoted-sub-inspector-sp-dharmraj-meena
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना