रायसेन: 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह-2026’ का भव्य समापन, 1733 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण

रायसेन: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह-2026” का समापन मंगलवार को रायसेन खेल स्टेडियम में हुआ। समापन समारोह में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक डॉ. चौधरी ने रायसेन जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान युवाओं को मोबाइल और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर खेल गतिविधियों से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। इससे युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगी और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिला।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 मई से 2 जून 2026 तक जिले के सभी सात विकासखंडों में 20 विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, खो-खो और कराते सहित कई खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेलों की तकनीक, नियमों और फिटनेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। समापन समारोह में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के साथ जिला विकास समिति सदस्य जमुना सेन, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान केवल खेल गतिविधियों तक ही सीमित न रहकर प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सप्ताह में एक दिन सामाजिक जागरूकता, फैमिली इंगेजमेंट, फिट इंडिया मूवमेंट, संडे ऑन साइकिल, फिटनेस टेस्ट और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य खिलाड़ियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

जिले के रायसेन, सांची, बेगमगंज, गैरतगंज, बरेली, सिलवानी, उदयपुरा, देवरी और मंडीदीप सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में कुल 1733 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिली।

जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जारी रहेगा ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समापन समारोह में खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए और विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण एवं सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़े – रायसेन में ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का सफल संचालन: 137 युवाओं को सैन्य और सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए मिल रहा विशेष प्रशिक्षण

  • raisen-summer-sports-camp-aroh-2026-concludes-with-1733-participants
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस शिर्से 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में, मुरली श्रीशंकर ने भी लंबी कूद के फाइनल में बनाई जगह

    ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स…

    आगे पढ़ें
    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया