सागर: गेहूं उपार्जन केंद्रों पर प्रशासन का सख्त निरीक्षण, पारदर्शिता के निर्देश

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर अविनाश रावत और एसडीएम सागर अमन मिश्रा ने महाराजा स्व सहायता समूह (तालचिरी) और सेवा सहकारी समिति (पनारी) के उपार्जन केंद्रों का रविवार क निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े – सागर: जनगणना आंकड़ों की शुद्धता पर जोर, देवरी में प्रशिक्षण आयोजन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गेहूं खरीदी प्रक्रिया की बारीकी से जांच की और केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तुलाई पूरी तरह पारदर्शी और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही की जाए। साथ ही बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मौसम में बदलाव को देखते हुए उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अनाज को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखा जाए ताकि उसकी गुणवत्ता प्रभावित न हो। बारिश और नमी से बचाव के लिए तिरपाल और ऊंचे चबूतरों के उपयोग के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े – सागर में लू के चलते कक्षा 8वीं तक छुट्टी घोषित, 9वीं से 12वीं तक स्कूल का समय बदला

  • sagar-wheat-procurement-centre-inspection-transparency-instructions-april-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना