निमाड़ क्षेत्र को बड़ी सौगात, NH-347B परियोजना को ₹4415 करोड़ की मंजूरी, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने जताया आभार

बड़वानी: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹4,415 करोड़ की लागत से एनएच-347बी (जुलवानिया–खंडवा-बैतूल) राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस निर्णय को निमाड़ क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। खरगोन – बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

सांसद पटेल ने बताया कि इस परियोजना के तहत देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किलोमीटर) को हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत 2-लेन से 4-लेन में उन्नत किया जाएगा। इससे खरगोन, बड़वानी सहित पूरे निमाड़ और आसपास के जनजातीय क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, परिवहन लागत में कमी आएगी और रोजगार एवं निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

सांसद ने इसे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर सांसद पटेल ने अपने जनसेवा के सात वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

ये भी पढ़े – बड़वानी: वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल 47 किलो अवैध गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

  • nh347b-national-highway-approval-nimar-development-gajendra-singh-patel
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की होगी रियल टाइम ट्रैकिंग: गलत डेटा और लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: जिले में मातृ एवं शिशु…

    आगे पढ़ें
    सागर के अग्रणी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन

    सागर।मनीष कुमार चौबे| पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू