मिलावट का ‘मिल्क मैजिक’ खेल; ₹19.69 करोड़ की ‘काली कमाई’ पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल में ED की जांच के अनुसार फर्जी रिपोर्ट्स के आधार पर कंपनी ने मिलावटी डेयरी प्रोडक्ट्स विदेश भेजे और इससे करीब 19.69 करोड़ रुपये की कमाई की. एजेंसी का कहना है कि यह रकम अपराध से कमाई गई आय है, जिसे PMLA के तहत प्रोसीड्स ऑफ क्राइम माना गया है. जांच एजेंसी के मुताबिक यह पैसा कंपनी के बैंक खातों के जरिए घुमाया गया. इससे पहले ED इस मामले में कंपनी से जुड़ी अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच भी कर चुकी है।

भोपाल में जयश्री गायत्री डेयरी प्रोडक्ट्स में बड़े पैमाने पर मिलावट और फर्जीवाड़े के मामले में ED ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके मैनेजिंग डायरेक्टर किशन मोदी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद एक्शन भी ले लिया है।

ED की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिल्क मैजिक (milk magic) ब्रांड नाम से डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली यह कंपनी दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स में बड़े पैमाने पर मिलावट कर रही थी। इस की सप्लाई विदेशो के गल्फ देशो में बड़े पैमाने पर थी।

जांच एजेंसी के मुताबिक कंपनी असली दूध की फैट की जगह बड़े पैमाने पर पाम ऑयल और दूसरी चीजों का इस्तेमाल कर रही थी। यानी जिन प्रोडक्ट्स को शुद्ध डेयरी प्रोडक्ट बताकर बेचा जा रहा था। उनमें कथित तौर पर भारी मिलावट की जा रही थी। ED की टीम का कहना है कि ये मिलावटी प्रोडक्ट सिर्फ भारत में ही नहीं बेचे गए, बल्कि विदेशों में भरी मात्रा में कई सालो से एक्सपोर्ट किए जा रहे थे। इन डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ा और उन्हें कई तरह की गंभीर बिमारियों की मार झेलनी पड़ी।

विदेशो में एक्सपोर्ट फर्जी लैब टेस्ट रिपोर्ट की मदद से किया

ED की जांच में सामने आया कि कंपनी ने डेयरी प्रोडक्ट्स को विदेश भेजने के लिए फर्जी लैब टेस्ट रिपोर्ट का इस्तेमाल किया। ED के मुताबिक प्रतिष्ठित लैब्स के नाम पर नकली टेस्ट रिपोर्ट तैयार की गईं और इन्हें Export Inspection Agency के सामने जमा कराया गया, ताकि एक्सपोर्ट की मंजूरी मिल सके। जब इन रिपोर्ट्स की जांच की गई, तो संबंधित लैब्स ने साफ कर दिया कि कई रिपोर्ट्स पूरी तरह फर्जी थीं और उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट जारी ही नहीं की थी। इसके बाद जांच एजेंसियों को बड़े फर्जीवाड़े का शक हुआ।

19.69 करोड़ रुपये की कमाई फर्जी रिपोर्ट्स के आधार पर

ED की जांच के अनुसार फर्जी रिपोर्ट्स के आधार पर कंपनी ने मिलावटी डेयरी प्रोडक्ट्स विदेश भेजे और इससे करीब 19.69 करोड़ रुपये की काली कमाई की। जाँच एजेंसी का कहना है कि यह रकम अपराध से कमाई गई आय है, जिसे PMLA के तहत प्रोसीड्स ऑफ क्राइम माना गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक यह पैसा कंपनी के बैंक खातों के जरिए घुमाया गया. इससे पहले ED इस मामले में कंपनी से जुड़ी अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच भी कर चुकी है।

एमडी किशन मोदी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर किशन मोदी को ED ने 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद कंपनी के तत्कालीन CEO सुनील त्रिपाठी को 20 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल यह दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। ED का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और कंपनी के दूसरे कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जाँच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

ED ने यह जांच भोपाल के हबीबगंज थाने और आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW भोपाल में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। FIR में कंपनी के डायरेक्टर्स और अधिकारियों पर IPC की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब ED की कार्रवाई के बाद यह मामला सिर्फ मिलावट तक सीमित नहीं रहा बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फर्जी एक्सपोर्ट से जुड़े गंभीर आर्थिक अपराध के रूप में सामने आया है।

  • jay-shree-gayatri-dairy-ed-chargesheet-milk-magic-ghotala
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

“सत्कार और स्वार्थ की राजनीति!” – कैलाश विजयवर्गीय के बयान से सियासी भूचाल, संघ पर टिप्पणी से अपनों को ही घेरा?

मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी के लिए…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें