
निवाड़ी: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री के पास अतिक्रमण कर रखी गई अवैध गुमटियों को पुलिस प्रशासन और नगरीय प्रशासन के अमले ने जेसीबी की मदद से हटाया।
मिली के अनुसार, मुख्य बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री पर लोगों ने गुमटियां लगाकर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे आए दिन जाम और अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को परेशानी हो रही थी।
निवाड़ी कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार जगदीश रंधावा के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और गुमटियों को हटाया। प्रशासन ने बताया कि इस कार्रवाई में स्वास्थ्य केंद्र के आसपास यातायात सुगम और मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य था।
ये भी पढ़े – एनडीआरएफ ने निवाड़ी और ओरछा में छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
- niwari-community-health-center-illegal-shanties-removed









