निवाड़ी में गेहूं खरीदी पर बवाल; कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत खंडेलवाल ने दिया जवाब

निवाड़ी/हेमंत वर्मा: निवाड़ी जिले में गेहूं खरीदी की तारीखों में लगातार बदलाव से किसानों की नाराजगी बढ़ गई है। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जहां एक तरफ गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है, वहीं खरीदी की तारीखों में बार-बार बदलाव से किसान परेशान हैं। किसानों को कर्ज, कुर्की और कम दाम की समस्याओं के बीच संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले खरीदी की तारीख 25 मार्च थी, जिसे बाद में 1 अप्रैल, फिर 10 अप्रैल और अब 15 अप्रैल कर दिया गया है। इस लगातार बदलाव से किसानों की बेचैनी और ज्यादा बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने निवाड़ी जिले के दौरे के दौरान कांग्रेस के आरोपों का पलटवार कर उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर लगातार खरीदी कर रही है और उन्हें बोनस भी दिया जा रहा है, ₹2700 प्रति क्विंटल के वादे को 2028 तक” पूरा करने की बात भी उन्होंने दोहराई।

हेमंत खंडेलवाल ने स्वीकार किया कि खरीदी में 8 से 10 दिन की देरी हुई, जिसका कारण कच्चे माल और पेट्रोलियम की कमी बताई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने तय तारीख से एक दिन पहले ही खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है।

  • niwari-congress-wheat-procurement-protest-hemant-khandelwal-response
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना