उमरिया में विधायक शिवनारायण सिंह ई-स्कूटर से पहुंचे जिला मुख्यालय, पेट्रोल-डीजल बचत का दिया संदेश

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: उमरिया जिले में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर अनोखी पहल करते हुए ई-स्कूटर से जिला मुख्यालय तक का सफर तय किया। विधायक अपने गृह ग्राम छादा कला से लगभग 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर उमरिया पहुंचे, जहां उनका यह कदम चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार, देश में उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों और संसाधनों की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के उपयोग में कमी लाने की अपील के बाद विधायक ने यह निर्णय लिया। उन्होंने अपने चार पहिया वाहन को छोड़कर ई-स्कूटर का उपयोग करते हुए यह संदेश दिया कि ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और हर नागरिक को इसमें भागीदारी करनी चाहिए।

ये भी पढ़े – उमरिया: पत्तौर कोर में तेंदुआ शावक की रहस्यमयी मौत, वन विभाग जांच में जुटा

जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने कहा कि देश इस समय एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह सरकार की अपील का पालन करते हुए ईंधन की बचत में योगदान दे। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक मतभेद के सभी को एकजुट होकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चुनौती से निपटने में सक्षम हैं, लेकिन देश की मजबूती जनता की भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और जहां संभव हो, ई-वाहनों या वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। विधायक की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है और लोग इसे पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम मान रहे हैं।

ये भी पढ़े – उमरिया: तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीणों की चीख-पुकार के बीच मौके पर हुई दर्दनाक मौत

  • umaria-mla-shivnarayan-singh-e-scooter-petrol-diesel-saving-message
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल