प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जानी “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” की खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने घड़ी की कार्यप्रणाली और भारतीय वैदिक कालगणना प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यह विशेष घड़ी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर तैयार की गई है और पिछले कुछ समय से देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

समय गणना सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक

उज्जैन की वैदिक परंपरा पर आधारित यह घड़ी सामान्य डिजिटल घड़ियों से अलग है। इसमें केवल समय ही नहीं, बल्कि पंचांग, शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति, सूर्योदय और सूर्यास्त जैसी जानकारियां भी प्रदर्शित होती हैं। इसकी समय गणना सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक के चक्र पर आधारित मानी जाती है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव का उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट

जानकारी के अनुसार, इस वैदिक घड़ी को कुछ सप्ताह पहले काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया था। इसके बाद से यह घड़ी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

भारतीय वैदिक समय प्रणाली वैज्ञानिक दृष्टि से समृद्ध और सटीक

मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार उज्जैन को भारतीय कालगणना और खगोलीय अध्ययन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय वैदिक समय प्रणाली वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद समृद्ध और सटीक है, जिसे आधुनिक तकनीक के साथ दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसी सोच के तहत ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ जैसी पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।

  • pm-modi-vikramaditya-vedic-clock-kashi-visit
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना