सरगुजा गैंगरेप कांड; 4 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज, पुलिस ने पॉक्सो और BNS के तहत की कार्रवाई

सरगुजा/आदित्य शंकर तिवारी: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौट रही दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ आठ-दस लड़कों ने अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आया है। जहां दो आदिवासी लड़कियों के साथ 8 से 9 लड़कों ने अलग-अलग जगह पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद सरगुजा जिले में हड़कंप मचा गया। इस घिनौने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल की शाम को 4 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह से देर रात घर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार 8-9 लड़कों ने उनका रास्ता रोका। किसी तरह वहां से दो नाबालिग लड़किया बचकर भाग निकलीं। वहीं दो नाबालिगों के साथ आरोपियों ने अलग अलग जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार रात दो बजे पीड़िता अपने घर पहुंची, लेकिन उसने डर की वजह से घर में कुछ नहीं बताया। वहीं 25 अप्रैल को एक नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को पुलिस ने एक नाबालिग की मां की शिकायत पर प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल व अन्य के खिलाफ धारा 70 (2) बीएनएस और पॉक्सो एकट की धारा 4(2), 5 (जी) व 6 के तहत अपराध दर्ज किया और दोनों पीड़िताओं की एमएलसी हुई।

सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में दो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 29 अप्रैल को दोनों नाबालिग लड़कियों को अंबिकापुर लाया गया है।

न्यूज़ रिपोर्ट – ब्रांडवाणी

  • surguja-gangrape-case-fir-against-4-under-bns-pocso-act
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना