रायसेन जनसुनवाई में समस्याओं का समाधान, अधिकारियों ने दिए निर्देश

रायसेन। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी और अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने लोगों की शिकायतें सुनीं। नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें राजस्व, सामाजिक योजनाएं और स्थानीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

अधिकारियों ने कुछ मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई कर निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही दूरस्थ तहसीलों से आए आवेदनों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि समस्याओं का समाधान जल्द हो सके।

जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट स्तर के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ सहित विभिन्न अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे।
प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है।

ब्यूरो रिपोर्ट : दीपक श्रीवास्तव

यह भी पढ़े: रायसेन जिला स्वगणना में पहले स्थान पर, 82884 लोगों ने किया पंजीकरण

  • problems-resolved-in-raisen-public-hearing-officials-gave-instructions
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में