”खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हू” डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का बयान

नई दिल्ली, 3 अप्रैल।
आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के एक दिन बाद सांसद Raghav Chadha ने शुक्रवार को अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सुबह अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।”

अपने संबोधन में चड्ढा ने संकेत दिया कि उन्हें संसद में बोलने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि Aam Aadmi Party ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर न दिया जाए।

अपने वीडियो संदेश में Raghav Chadha ने क्या कहा, देखिए वीडियो।

चड्ढा ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाना कोई अपराध है। उन्होंने कहा कि वे लगातार आम लोगों की समस्याओं को सदन में रखते रहे हैं, जिनमें एयरपोर्ट पर महंगा भोजन, डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं, टोल प्लाजा शुल्क, बैंक चार्जेस, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ और टेलीकॉम कंपनियों की नीतियां शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन मुद्दों को उठाने से पार्टी को फायदा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बोलने से रोकने के प्रयास समझ से परे हैं। अपने संदेश के अंत में चड्ढा ने जनता से समर्थन बनाए रखने की अपील की और कहा कि उनकी आवाज को दबाया जा सकता है, लेकिन इसे उनकी हार नहीं माना जाना चाहिए। यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर चल रहे आंतरिक समीकरणों की ओर इशारा करता है, हालांकि इस पर पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

  • raghav-chadha-silenced-not-defeated
Shree Vishwakarma

Shree

Related Posts

दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सजा, सीट घोषित हुई रिक्त

भोपाल: विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया है। यह निर्णय…

आगे पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC)…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा