टीकमगढ़: पत्नी और ससुराल पक्ष पर युवक से मारपीट और लाखों की चोरी का आरोप

टीकमगढ़: चंदेरा थाना क्षेत्र के बापूनगर गांव में एक युवक के साथ उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी भी चोरी कर ली. बापूनगर निवासी हरदयाल अहिरवार के पुत्र सुनील कुमार की शादी करीब एक वर्ष पहले झांसी जिले के सकरार गांव की रेखा अहिरवार से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. आरोप है कि 2 अप्रैल की सुबह रेखा ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर सुनील कुमार के साथ लाठी, लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने सुनील को जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन तोड़कर जला दिया। घटना के दौरान गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया. परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद चंदेरा थाना पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायल का मेडिकल परीक्षण कराया. इसी बीच पीड़ित को जानकारी मिली कि आरोपी घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ पुलिस का चौकसी अभियान: फुट पेट्रोलिंग, CCTV और रियल-टाइम मॉनिटरिंग

  • tikamgarh-youth-assault-theft-accusation-wife-in-laws
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना