रायसेन प्रशासन की तत्परता; अग्नि दुर्घटना के मृतक की पत्नी को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव: रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के ग्राम अमोदा के निवासी 75 वर्षीय श्री नंदलाल लोवंशी की 12 अप्रैल को एक आग दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस कठिन समय में, प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके परिवार को मदद के लिए त्वरित कदम उठाया है।

रायसेन कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एसडीएम गौहरगंज को निर्देश दिया कि मृतक के परिवार को आरबीसी 6-4 के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इन निर्देशों का पालन करते हुए एसडीएम गौहरगंज श्री चन्द्रशेखर श्रीवास्तव ने प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की।

अब, आरबीसी 6-4 के अंतर्गत मृतक श्री नंदलाल की पत्नि सरजू बाई को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई है। राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है, ताकि परिवार को समय पर सहायता मिल सके।

यह कदम प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण है, जो इस दुखद घटना के बाद परिवार के लिए राहत का काम करेगा

  • raisen-administration-fire-accident-compensation-approval
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना