बुरहानपुर पुलिस का सराहनीय कार्य: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लिए जीवनरक्षक बनी डायल-112 की टीम

बुरहानपुर/राजू राठौड़: बुरहानपुर जिले में डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान बचाई।

थाना नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत एफआरवी-07 को सूचना मिली कि ग्राम रतागढ में एक मोटर साइकिल में साड़ी फंसने से 75 वर्षीय सरस्वती पति छुग्या बेलदार गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस सूचना मिलते ही एफआरवी-07 घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और स्थिति की पुष्टि करते हुए राहत कार्य प्रारंभ किया। घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नेपानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय उपचार प्रदान किया।

एफआरवी स्टाफ ने मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए त्वरित निर्णय लिया और बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से नेपानगर हॉस्पिटल पहुंचाया। इस सराहनीय एवं जीवनरक्षक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक रंजू वास्केल, एफआरवी-07 के स्टाफ कांस्टेबल 22 लालसिंह, प्रधान आरक्षक 405 दिलीप एवं पायलट कैलाश राठौड़ के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।

पुलिस की डायल-112 की तत्परता और समर्पण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर की गई कार्रवाई से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।

  • burhanpur-police-dial-112-saves-elderly-woman
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना