रायसेन: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण आयोजित

रायसेन: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग संचालनालय भोपाल तथा मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित डाइट सभागृह में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखंड बेगमगंज और सिलवानी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षण प्राप्त वालंटियर अब अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान श्रीमती सरिता प्रजापति ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। जिला चिकित्सालय रायसेन में पदस्थ डॉक्टर कल्पेश ने नशे से होने वाले मानसिक रोगों और उससे बचाव के उपाय बताए।

किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता मिथुन यादव ने किशोरों और युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय मनोज बॉथम, मास्टर ट्रेनर राजीव वेद, प्रकाश शर्मा तथा उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र वाल्मीकि की ओर से प्रशांत चौहान कोऑर्डिनेटर के रूप में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – रायसेन: आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, हर सप्ताह मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश

  • raisen-master-volunteer-training-under-nasha-mukt-bharat-abhiyan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना