छतरपुर/राजनगर: नकली सोने के सिक्कों से धोखाधड़ी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

छतरपुर/राजनगर: थाना पुलिस ने नकली सोने के सिक्कों को असली बताकर 5 लाख 5 हजार रुपए ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। फरियादी निशांत सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नकली सिक्कों के बदले उसके पैसे हड़प लिए गए। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पाया कि आरोपियों ने नकली सिक्कों को असली बताकर धोखाधड़ी अंजाम दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बब्बू अहिरवार, रामकेश अहिरवार, कमलेश आदिवासी और मनोज विश्वकर्मा शामिल हैं। जांच में सामने आया कि रामकेश अहिरवार पहले भी चोरी और मारपीट जैसे अपराधों में लिप्त रह चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद 5 लाख 5 हजार रुपए और प्रयुक्त नकली सोने के सिक्के भी बरामद किए।

एसडीओपी खजुराहो मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजनगर अतुल झा और उनकी टीम ने 24 घंटे के भीतर इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े – छतरपुर: नकली सोने के बदले असली आभूषण हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

  • rajnagar-fake-gold-coins-fraud-4-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    One thought on “छतरपुर/राजनगर: नकली सोने के सिक्कों से धोखाधड़ी का खुलासा, 4 गिरफ्तार”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना