राजनगर: श्रीलंका दौरे के लिए राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयनित हुए तालगांव के साहिल खान

राजनगर (छतरपुर):  ग्राम तालगांव के निवासी शहीद खान उर्फ साहिल खान का चयन राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में श्रीलंका दौरे के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों के लोग इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।साहिल खान की इस सफलता ने गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके परिजनों और मित्रों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनके करीबी मित्रों का कहना है कि साहिल बचपन से ही मेहनती और लगनशील रहे हैं, और उन्होंने अपने संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

साहिल की माता ने भावुक होकर बताया कि उनके बेटे ने बचपन में गांव-गांव जाकर बर्फ बेची, वहीं उन्होंने खुद दिल्ली में मजदूरी कर ईंट, गारा और तसला उठाकर अपने बेटे को आगे बढ़ाया। बेटे की इस कामयाबी पर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।इस मौके पर तालगांव के सरपंच मनोज पटेल, अवध पटेल, हरियाणा पटेल एवं मोहम्मद इमरान (ललपुर) ने साहिल खान के घर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि साहिल श्रीलंका दौरे में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। साहिल की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और लगन से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: खोए बच्चे को परिजनों से मिलवाया

  • rajnagar-talgaon-sahil-khan-selected-national-disabled-cricket-team-sri-lanka-tour
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार