रतलाम: गोवंश से भरे पिकअप वाहन को रोकने पर ग्रामीण घायल, दो गिरफ्तार

रतलाम:  ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में गोवंश से भरे पिकअप वाहन को रोकने के प्रयास में एक ग्रामीण घायल होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े – रतलाम: 24 घंटे में पुलिस ने चाकूबाजी के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 04 अप्रैल  को कुछ लोग बोरेलो पिकअप वाहन (एमपी-09/जीजी-5259) में गोवंश भरकर वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस और ग्रामीणों ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ग्रामीण पप्पूसिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान  नारायण, पिता शंकरलाल, निवासी नयापुरा कानवन, जिला धार (26 वर्ष) और राधेश्याम, पिता गोवर्धन, निवासी ग्राम खंडीगारा, थाना कानवन, जिला धार (23 वर्ष) की गई है. पुलिस की जांच में यह पाया गया कि अन्य पांच व्यक्ति – अर्जुन, दिलीप, विजयसिंह, कचरू और बद्रीसिंह – भी घटना में शामिल थे। उनके खिलाफ तलाश जारी है।पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन और पायलटिंग में लगी कार (एमपी-09/डब्ल्यूसी-9680) जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को 06 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, और उन्हें 08 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर रखा गया।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की पहल, शिकायत निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ समाधान

  • ratlam-go-cattle-vehicle-hit-man-two-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    चंदेरी में महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा हटाने पर लोधी समाज में आक्रोश, पुनर्स्थापना की मांग

    चंदेरी।कुलदीप शर्मा| चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महोली चौराहे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत