रतलाम में कार डिवाइडर से टकराई, 4 लोग घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

रतलाम (मध्य प्रदेश):रतलाम जिले के थाना जावरा सिटी क्षेत्र में भूतड़ा 8 लेन रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए।

यह घटना 28 अप्रैल 2026 की सुबह की बताई जा रही है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त होने पर जावरा सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक मोहित नोगिया और पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि कार में सवार लोग औरैया (उत्तर प्रदेश) से सूरत जा रहे थे, तभी भूतड़ा 8 लेन रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और हादसा हो गया।

घटना के बाद डायल-112 टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक सहायता दी और स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हाईवे एम्बुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल जावरा पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारणों का भी आकलन किया जा रहा है

ये भी पढ़े – रतलाम-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, उप सरपंच संजू गुर्जर की कार की टक्कर से मौत

  • ratlam-jawra-city-car-accident-bhutda-8lane-4-injured-dial112-rescue-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना