
रतलाम के जावरा शहर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन रोड पर ग्राम गोठड़ा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां अंगूर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना 27 मार्च 2026 को शाम 07:13 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को मिली।
सूचना मिलते ही जावरा शहर थाना क्षेत्र में तैनात एफ.आर.व्ही.-09 वाहन को तुरंत मदद के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ, जिसमें आरक्षक राकेश लोहार और पायलेट रितुराज सिंह शामिल थे, ने बताया कि ट्रक नासिक (महाराष्ट्र) से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रहा था। चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही:
- डायल-112 जवानों ने घायल ड्राइवर को एफआरव्ही टूलकिट की सहायता से प्राथमिक उपचार दिया।
- ट्रैफिक जाम और अन्य दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए नजदीकी गांव से लेबर का इंतजाम किया।
- बिखरे हुए अंगूर के कैरेट को सुरक्षित रूप से दूसरी ट्रक में भरवाया गया।
- 8 लाइन कंट्रोल से क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सीधा कराया गया।
डायल-112 टीम की तत्परता और सूझबूझ से सड़क पर यातायात को सुचारु रूप से चालू रखा गया। इस कठिन समय में पुलिस और उनकी टीम ने जिस तरह से स्थिति को संभाला, वह प्रशंसनीय है।
ये भी पढ़े – रतलाम: करणी सेना नेता जीवन सिंह शेरपुर पर एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज
- ratlam-police-truck-overturns-traffic-restored









