रतलाम में 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, ₹5.40 लाख के चोरी के आभूषण बरामद, तीन आरोपी अब भी फरार

रतलाम: जिले के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने विक्रम नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर करीब 1.80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 3.60 लाख रुपये के आभूषण बरामद कर चुकी थी। दोनों आरोपियों से अब तक कुल 5.40 लाख रुपये कीमत का चोरी गया माल बरामद किया जा चुका है, जबकि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 की रात विक्रम नगर निवासी फरियादी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अगले दिन सुबह उनकी पत्नी ने देखा कि घर के एक कमरे का सामान बिखरा पड़ा है और मकान के पीछे लगी लोहे की जाली टूटी हुई है। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, सोने का हार सेट, कंगन, चेन, अंगूठियां, सोने का सिक्का, चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां, हाथ घड़ियां तथा पांच हजार रुपये नकद गायब मिले। बदमाश खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुसे थे। इसी दौरान मकान के नीचे स्थित जनसंपर्क कार्यालय और एक किराएदार के कमरे का ताला भी टूटा हुआ मिला।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस ने बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, यूपी से आरोपी गिरफ्तार, ₹3.10 लाख का सोना बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर लगातार दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान 9 फरवरी 2026 को पुलिस ने मामले के आरोपी राधे पारधी को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर करीब 3.60 लाख रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को घटना में शामिल 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी अविनाश पारधी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर करीब 1.80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 5.40 लाख रुपये कीमत का चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया गया है। वहीं देवा पारधी, सचिन पारधी और बाला उर्फ चंदन पारधी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी और शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में स्टेशन रोड थाना पुलिस की टीम ने की, जिसमें उपनिरीक्षक विजय बामनिया, उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – ‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत रतलाम में साइबर जागरूकता मैराथन, एसपी अमित कुमार ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

  • ratlam-rewarded-house-breaker-arrested-rs-5-40-lakh-stolen-jewellery-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना