
रतलाम: शहर के पीएंडटी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
मृतक की पहचान राम सिंघाड़ निवासी गजनीखेड़ी के रूप में हुई है। राम सिंघाड़ रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में किराए के मकान में रह रहा था और घटना के समय घर में अकेला था। सोमवार सुबह जब युवक काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। भीतर जाने पर युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी गई।
ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस ने MD ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, 500 ग्राम ड्रग्स जप्त
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया और परिजनों को भी सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कमरे से पढ़ाई से जुड़ी कई किताबें भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी और कुछ दिन पहले उसका फिजिकल टेस्ट भी हुआ था। युवक शादीशुदा था और उसकी पत्नी करीब एक महीने से मायके में रह रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़े – रतलाम में युवक की आत्महत्या: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान फांसी लगाकर की खुदकुशी
- ratlam-youth-suicide-exam-preparation









Comments are closed.