
सागर: जिले के आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
मंत्री जी ने छात्रों का हौसला बढ़ाया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – सागर में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली से 120 लीटर शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
- sagar-art-commerce-college-annual-festival-minister-govind-singh-rajput-students-honored










