सागर में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली से 120 लीटर शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

सागर (मप्र): जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी बामौरा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर ले जाई जा रही 120 लीटर अवैध देशी शराब जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 6.56 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उईके और एसडीओपी बीना के मार्गदर्शन में थाना आगासौद की टीम ने मंडी बामौरा क्षेत्र में घेराबंदी कर ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस को 27 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंडी बामौरा स्थित अंशुल ढाबा के पास घेराबंदी की और कुल्हार की ओर से आ रहे संदिग्ध सोनालिका ट्रैक्टर को रोककर तलाशी ली। जांच में ट्रॉली के अंदर बांस के नीचे छिपाकर रखी गई देशी मसाला शराब की 14 पेटियां (करीब 120 लीटर) बरामद हुईं।

पुलिस ने लाखों का मामला किया बरमाद 

पुलिस ने मौके से सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली और शराब जब्त कर तीन आरोपियों—राजू उर्फ राजकुमार पटेल (33), राकेश अहिरवार (30) और जीतेन्द्र अहिरवार (34)—को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में मंडी बामौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – सागर में एलपीजी पंप पर बड़ी कार्रवाई: अधिक मूल्य वसूली पर प्रशासन ने लगाया रोक

  • sagar-police-seize-illegal-liquor-tractor-3-smugglers-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना