सागर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, भैंसा और पगारा में चला बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त

सागर: जिले में अवैध कॉलोनियों और भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भैंसा और पगारा में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार भैंसा गांव के खसरा नंबर 138 पर एएनए बिल्डर द्वारा बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जहां पार्टनर सिमरजीत सिंह, आशु और अमरदीप के माध्यम से अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पूरे अवैध निर्माण को ढहा दिया और कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया।

इसके बाद टीम ने ग्राम पगारा में खसरा नंबर 831 पर श्रीलाल जैन द्वारा किए जा रहे अवैध कॉलोनी निर्माण पर भी कार्रवाई की और निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि बिना वैध अनुमति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – सागर के मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम आमेट के पास दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

  • sagar-bulldozer-action-illegal-colony-bhaisa-pagara-ana-builder-demolition
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस ने छात्रावासों, धार्मिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में चलाया जागरूकता अभियान

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे…

    आगे पढ़ें
    कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कचरा प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण: 3 आर पार्क और कंपोस्ट बिक्री केंद्र बनाने के निर्देश

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया