अरनिया मंडी में सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और साइबर सुरक्षा पर जोर

रतलाम: अरनिया मंडी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस द्वारा मंडी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों और मंडी प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक जावरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा, थाना प्रभारी और मंडी सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने अरनिया मंडी से भीमाखेड़ी रेलवे फाटक तक के मार्ग पर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। साथ ही रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई।

बैठक में व्यापारियों को नकदी लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने, बड़ी राशि अकेले लेकर यात्रा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई। इसके अलावा साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया अफवाहों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े – रतलाम: एनसीसी कैडेट्स को दिया गया आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

 
 
  • ratlam-arnia-mandi-security-meeting-cctv-lighting-cyber-awareness-javra-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया