सागर: जिला कलेक्ट्रेट में महिला का आत्मघाती प्रयास; बेटे से मिलने में असफलता पर पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश

सागर:  सागर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, जब उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। महिला दिल्ली से आई थी और अपने बेटे से मिलने में असफल रहने और जेल प्रशासन के कथित अनुचित व्यवहार से व्यथित थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत पेट्रोल की बोतल छीनकर महिला की जान बचाई और उसे हिरासत में लिया।

महिला का आरोप है कि उसका बेटा रेहान नासिर पिछले पांच वर्षों से हत्या के एक कथित झूठे मामले में सागर जेल में बंद है। महिला ने बताया कि पिछले छह-सात दिनों से वह अपने बेटे से मिलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उसे मिलने की अनुमति नहीं दी। इसी हताशा में उसने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

महिला ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनसे अवैध वसूली की गई, पैसे न देने पर बेटे को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई, और अदालती आदेश की अनदेखी की गई, जबकि हरिजन कोर्ट का अंतिम आदेश 15 जनवरी 2025 को आ चुका था। महिला ने चेतावनी दी कि अगर उसके बेटे के साथ जेल में कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी जेल विभाग की होगी।

ये भी पढ़े – महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: सागर में केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना

  • sagar-district-collectorate-woman-attempted-self-immolation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना