
सागर।मनीष कुमार चौबे| शहर के काकागंज स्थित मुक्तिधाम में श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर बड़ी मात्रा में कचरा हटाया और छायादार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
मुक्तिधाम से हटाया गया कचरा
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में फैले पुराने कपड़े, जली हुई लकड़ियां, प्लास्टिक, बांस, रस्सियां, राख, सूखे फूल, शराब की बोतलें और अन्य कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया।
100 से अधिक मुक्तिधामों में चला चुके हैं अभियान
समिति के सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फोटोग्राफर और विजय चंदू कोरी ने बताया कि संस्था अब तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 100 से अधिक मुक्तिधामों में स्वच्छता अभियान चला चुकी है। कई स्थानों पर रंग-रोगन, पुताई और पौधों के लिए पानी की टंकियों की व्यवस्था भी कराई गई है।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अभियान के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति ने कहा कि मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थलों को स्वच्छ और हराभरा बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विजय चंदू कोरी, बब्लू पटेल, उमाशंकर रैकवार, एल.डी. कबीरपंथी, लक्ष्मीनारायण कोरी, परमानंद कबीरपंथी, राजेश कबीरपंथी, प्रहलाद पवार, डॉ. एच.डी. कोरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- sagar-kakaganj-muktidham-cleanliness-drive-and-tree-plantation-campaign








