सागर में खेत में मिले 20 साल पुराने मोर्टार बम के 5 हिस्से, सेना ने किया डिफ्यूज

सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के सागर जिले के बम्होरी बीका गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में पुराने आर्मी मोर्टार बम के पांच हिस्से मिले। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने संदिग्ध वस्तुएं देखीं और तत्काल इसकी सूचना सरपंच को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सुरक्षित कराया।

पंचायत भवन के पीछे खेत में मिले मोर्टार के हिस्से

जानकारी के मुताबिक, बम्होरी बीका गांव में पंचायत भवन के पीछे स्थित खेत में ग्रामीणों को बम जैसे संदिग्ध हिस्से दिखाई दिए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान वहां से आर्मी के ट्यून्स मोर्टार बम के पांच हेड यानी आगे के हिस्से बरामद किए गए। शुरुआती जांच में चार हिस्से खाली पाए गए, जबकि एक हिस्सा संवेदनशील होने की आशंका जताई गई।

सेना की टीम ने मौके पर किया निस्प्रभावित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय सेना बेस को सूचना दी। इसके बाद सेना के विशेषज्ञ जवान मौके पर पहुंचे और बरामद मोर्टार हिस्सों की जांच की।

जांच के दौरान संवेदनशील पाए गए हिस्से को सेना की टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत खेत में ही निस्प्रभावित कर दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

करीब 20 साल पुराने बताए जा रहे हिस्से

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोर्टार के ये हिस्से करीब 20 साल पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सेना से जुड़े पुराने सामान के ये हिस्से खेत तक कैसे पहुंचे।

पुलिस को आशंका है कि कोई व्यक्ति इन्हें सेना की फायरिंग रेंज के आसपास से उठाकर लाया होगा और बाद में पकड़े जाने के डर से खेत में छोड़ गया होगा। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि बम्होरी बीका में पांच मोर्टार पार्ट्स मिले थे। इनमें से एक संवेदनशील था, जिसे सेना की मदद से सुरक्षित रूप से निस्प्रभावित कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये मोर्टार के हिस्से कितने पुराने हैं और खेत तक इन्हें कौन लेकर आया था। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े: Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

 

 

 

  • sagar-mortar-bomb-parts-found-field-army-defused-bamhori-bika
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार