टीकमगढ़ में OBC महासभा का ज्ञापन, 13% होल्ड हटाने समेत 8 मांगें

टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| ओबीसी महासभा जिला इकाई टीकमगढ़ ने पिछड़ा वर्ग के 13 प्रतिशत होल्ड को हटाने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने जिले की विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की।

13 प्रतिशत होल्ड हटाने की मांग

कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री से पिछड़ा वर्ग के 13 प्रतिशत होल्ड को शीघ्र हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े लंबित मामलों का भी जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ सलाहकार एमडी वर्मा, जिला प्रभारी नीलेश यादव और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रानी पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

उद्योग और शिक्षा सुविधाओं पर जोर

महासभा ने जिले से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिए बड़े उद्योग क्षेत्र की स्थापना की मांग की। संगठन का कहना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं को बाहर जाने से रोका जा सकेगा।

इसके अलावा बड़ागांव धसान तहसील मुख्यालय पर उच्च शिक्षा के लिए शासकीय महाविद्यालय स्थापित करने की मांग भी रखी गई।

रजिस्ट्री दर घटाने और वेयरहाउस बनाने की मांग

ज्ञापन में भूमि रजिस्ट्री की दरों में हुई बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया गया। महासभा के अनुसार इस वर्ष दरों में करीब 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। संगठन ने दरों को पूर्व स्थिति में करने की मांग की।

ग्राम पंचायत गुदनवारा के बसगोई हल्का में वेयरहाउसिंग बोर्ड द्वारा चिन्हित भूमि पर सरकारी वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग भी की गई।

रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने की मांग

टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में सोनोग्राफी, एमआरआई सहित जरूरी जांच और उपचार सुविधाएं सभी मरीजों को उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

महासभा ने अन्य जनहित के मामलों के लिए भी प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।

ये भी पढ़े: Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

 

 

  • tikamgarh-obc-mahasabha-memorandum-13-percent-hold-eight-demands
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार