
सागर (मप्र) – कांग्रेस सेवादल के 81वें मासिक ‘ध्वज वंदन’ कार्यक्रम में एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिविल लाइंस चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। डॉ. सबलोक ने कहा कि एक ओर सरकार ‘विश्व गुरु’ बनने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. स्वरूप चंद सिंघई और स्व. खिदमत राय के परिजनों का सम्मान किया गया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. भोलेश्वर प्रसाद तिवारी की पुत्रवधु रजनी तिवारी और पूर्व मंत्री प्रकाश चंद जैन की माताजी शांति बाई जैन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन की नियुक्तियां: सागर जिले में नई शुरुआत
- sagar-mp-congress-sevadal-flag-ceremony-criticizes-central-state-government









