सागर के शाहपुर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में लगाई आग

सागर: शाहपुर कस्बे में युवक की संदिग्ध मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल हो गया। मृतक की पहचान नीरज प्रजापति के रूप में हुई है, जिसका शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकान पर हुए विवाद के दौरान नीरज प्रजापति के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए।

गुस्साए लोगों ने शाहपुर की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने शराब दुकान पर धावा बोलते हुए जमकर तोड़फोड़ की और बाद में दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वहीं परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घटना के बाद से शराब दुकान से जुड़े कुछ संदिग्ध कर्मचारी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

फिलहाल शाहपुर क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़े – सागर: जिले की अदालतों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से निपटेंगे मामले

  • sagar-shahpur-youth-death-after-dispute-angry-crowd-set-liquor-shop-on-fire
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना