सागर में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत खिलाड़ियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सागर।मनीष कुमार चौबे| पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत दिवस-15 पर सागर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में खिलाड़ियों और युवाओं के बीच नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों और खेल विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

खेल मैदानों में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

जिले के विभिन्न खेल मैदानों, स्टेडियमों और प्रशिक्षण केंद्रों में थाना प्रभारियों ने खिलाड़ियों, कोच और खेल विभाग के अधिकारियों से संवाद किया। कार्यक्रमों के दौरान बताया गया कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं, जबकि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

गोपालगंज थाना का कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

थाना गोपालगंज में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा और संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर के संयुक्त प्रयास से लगभग 150 खिलाड़ियों की सहभागिता में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों, खेल विभाग और खिलाड़ियों ने मिलकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

खिलाड़ियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

सागर पुलिस की अपील

सागर पुलिस ने अपील की है कि “खेल को अपनाइए, नशे को ठुकराइए। स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।” अभियान के तहत जिले में विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, खेल संस्थानों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • sagar-police-nashe-se-doori-zaruri-2-campaign-players-awareness
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना