सागर पुलिस की सजगता: रास्ता भटकी बच्ची को परिजनों से मिलवाया

सागर: पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। शांतिनगर क्षेत्र में रास्ता भटक गई चार वर्षीय बच्ची को पुलिस की डायल-112 टीम ने सुरक्षित ढूंढकर कुछ ही घंटों में उसके परिजनों से मिलवा दिया।5 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मोतीनगर थाना क्षेत्र में शांतिनगर आईटीआई के पास एक छोटी बच्ची अकेली घूम रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक संतोष पटेल और पायलट ललित दीवान ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया, उसे शांत कराया और आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान के लिए जानकारी जुटाना शुरू किया। पुलिस ने आसपास के मैरिज गार्डन और कार्यक्रम स्थलों पर भी पूछताछ की। इसी दौरान पास में चल रहे एक विवाह समारोह में पता चला कि एक परिवार की छोटी बच्ची अचानक लापता हो गई है। आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया। बच्ची को सही सलामत पाकर परिजन भावुक हो गए और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – सागर जिले में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 गिरफ्तार

  • sagar-police-reunites-lost-girl-with-family
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना