सागर जिले में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 गिरफ्तार

सागर: अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित जुए के अड्डे पर छापा मारकर 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर की गई। प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रुसल्ला के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। यहां जुआरी एकांत स्थान का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने सुरखी, बहेरिया और सिविल लाइन थानों की संयुक्त टीम के साथ घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लाख 45 हजार रुपये नकद, 11 चार पहिया वाहन, 22 मोटरसाइकिल, 21 मोबाइल फोन, एक पिस्टल और एक चाकू बरामद किया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, सत्यव्रत धाकड़, सुरेंद्र सिंह (सिविल लाइन), थाना प्रभारी विद्यानंद यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें. 

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार

  • sagar-district-police-raid-gambling-den-21-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे