
सागर (मप्र)।मनीष कुमार चौबे| रहली थाना क्षेत्र के खुशीपुरा तिराहा के पास 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की सूचना 24 अगस्त 2026 को दोपहर 1:13 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, भोपाल को मिली। सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही को तत्काल मौके पर भेजा गया।
परिजनों ने समय रहते फंदे से उतारा
पुलिस के अनुसार युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाने का प्रयास किया था। हालांकि, परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते फंदे से नीचे उतार लिया। घटना में युवक घायल हो गया था।
सूचना मिलने के बाद डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक कपिल सिंह राजपूत और पायलट रामचंद्र कुर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए घायल युवक को उसके परिजनों के साथ एफआरव्ही वाहन से शासकीय चिकित्सालय रहली पहुंचाया। अस्पताल में युवक का उपचार जारी है।
डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से मिला समय पर उपचार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर ने डायल-112 एफआरव्ही को तत्काल डिस्पैच किया। पुलिसकर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी व्यक्ति के संकट में होने या तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल-112 पर सूचना दें। पुलिस ने कहा कि आपात स्थिति में सहायता के लिए टीम तत्काल कार्रवाई करने का प्रयास करती है।
ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत
- sagar-rehli-youth-dial-112-police-rescue








