सागर पुलिस के दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को SBI ने दिए 10-10 लाख रुपये, विशेष सैलरी पैकेज से मिला बीमा लाभ

सागर: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली मुफ्त जीवन बीमा सुविधा का लाभ सागर में चार दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिला। 10वीं बटालियन मकरोनिया में कार्यरत रहे चार पुलिसकर्मियों का विभिन्न बीमारियों के चलते निधन हो गया था। पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक की संबंधित शाखाओं की संयुक्त पहल से बीमा राशि का भुगतान कराया गया।

इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने स्टेट बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सांकेतिक चेक प्रदान किए। योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10-10 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। बीमा राशि प्राप्त करने वालों में स्वर्गीय प्रहलाद गौतम की पत्नी काजल गौतम, स्वर्गीय श्रीनिवास सिंह की पत्नी रुक्मणी, स्वर्गीय मनसुखलाल की पत्नी मुन्नी बाई और स्वर्गीय करण बहादुर की पत्नी विमला देवी शामिल हैं।

बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक की मकरोनिया, सिविल लाइन और यूनिवर्सिटी शाखा तथा पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया गया, जिससे पात्र परिजनों को बीमा योजना का लाभ मिल सका। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली यह सुविधा पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

कार्यक्रम में स्टेट बैंक की ओर से सिविल लाइंस शाखा के मुख्य प्रबंधक आशु साहू, मकरोनिया शाखा के शाखा प्रबंधक अजय तिवारी और यूनिवर्सिटी शाखा के शाखा प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से उप सेनानी सूरजमल राजौरिया, कार्यवाहक उप निरीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  सागर कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के नाम कैंट सीईओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, स्टेडियम निर्माण की उठाई मांग

 

  • sagar-sbi-police-salary-package-10-lakh-insurance-families-deceased-policemen 
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार